भारतीय बाजार में SUVs को खूब पसंद किया जाता है। सेडान या हैचबैक कार की जगह ज्यादातर लोग SUVs खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अबतक देश में किन SUVs ने दस लाख से सबसे ज्यादा बिक्री का आंकड़ा हासिल की है? इस रिपोर्ट में उन SUVs की बारे में बताते हैं, जो अपने लॉन्च के समय से ही हिट रही हैं। इन SUVs को लोग सालों से पसंद कर रहे हैं। इनमें Maruti Suzuki, Hyundai और Mahindra की SUV शामिल है |
1. Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है। इस कार की भारत में 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Brezza की एक्स-शोरूम कीमत 8.29 लाख से 14.14 लाख रुपये के बीच है। यह SUV, LXI, VXI, ZXI, 6 मोनोटोन और 3 डुअल टोन रंगों सहित 4 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें सिज़लिंग रेड, ब्रेव खाकी, एक्सुबेरेंट ब्लू, मैग्मा ग्रे, स्प्लेंडिड सिल्वर शामिल हैं। 5-सीटर विकल्प वाली यह SUV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें – खरीदनी है Tata Motors की कार तो हो जाइये तैयार! जल्द लॉन्च होने वाली है 3 नई SUVs, साथ ही EV की भी एंट्री
2. Hyundai Creta

Creta भारतीय बाजार में Hyundai की सबसे लोकप्रिय SUV में से एक है। इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। पहली पीढ़ी के लॉन्च के बाद से अब तक Creta की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। Hyundai Creta फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से 20.15 लाख रुपये के बीच है। अपडेटेड डिज़ाइन वाली यह कार फ़ायरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे सहित कई सारे कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें 5-सीट का विकल्प भी मिलता है।
3. Mahindra Scorpio

भारतीय बाजार में 10 लाख यूनिट से ज्यादा बिकने वाली तीसरी SUV Mahindra की Scorpio है। लॉन्च के बाद से ही यह कार सुर्खियां बटोर रही है। इस कार को ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेशों में खूब पसंद किया जाता है। Mahindra ने इस मशहूर Scorpio को सबसे पहले 2002 में बाजार में पेश किया था। यह कार बाजार में आने के बाद से ही हिट रही है। इसके बाद कंपनी ने साल 2022 में नया Scorpio-N मॉडल पेश किया था।
इसे भी पढ़ें – Thar और Jimny के पसीने छुड़ा देगी ये नई Force Motors की ये Gurkha, गजब के फीचर्स और पावरफुल इंजन ! कीमत 16 लाख रूपये
2022 में जब Mahindra Scorpio-N को बाजार में लॉन्च किया गया तो इसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसने एक बार फिर भारतीय SUV बाजार में बड़ी लहर पैदा कर दी है। Scorpio-N और Scorpio Classic मॉडल फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्हील।









































