ट्रैक्टर्स बिक्री में हुई 11% की वृद्धि, फरवरी में बिकी 76,626 यूनिट्स
ट्रैक्टर्स बिक्री में हुई 11% की वृद्धि, फरवरी में बिकी 76,626 यूनिट्स

ट्रैक्टर्स बिक्री डेटा 7 मार्च 2024 को FADA ने जारी किया, ये डेटा बीते महीने बिकने वाले कुल ट्रैक्टर बिक्री को दर्शाता है, जो फरवरी 2023 में बेची गई 69034 यूनिट की तुलना में फरवरी 2024 में 76626 यूनिट्स रही, फरवरी 2024 में भारत में ट्रैक्टर्स की बिक्री में 11% की वृद्धि देखी गई।

MAHINDRA ट्रैक्टर्स

MAHINDRA
MAHINDRA

MAHINDRA ने फरवरी 2024 में 17,490 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल इसी महीने में बेचे गए 15,889 यूनिट से अधिक है, यह बिक्री में 10.08% की वृद्धि दिखा रहा है, हालांकि बिक्री बढ़ने के बावजूद फरवरी 2024 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 0.19% घट गई।

SWARAJ ट्रैक्टर्स

SWARAJ
SWARAJ

SWARAJ ट्रैक्टर ने फरवरी 2023 की तुलना में 13.00% की वृद्धि हासिल की, फरवरी 2024 में 14,100 यूनिट बेचीं, जो फरवरी 2023 में 12,478 यूनिट थीं, इसके अलावा स्वराज ट्रैक्टर की बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि हुई 0.32% से |

इसे भी पढ़ें- भारत में किसानों के बीच इन 10 कंपनियों के ट्रैक्टर्स काफी पॉपुलर हैं ! जानें किस ट्रेक्टर की कितनी होती है बिक्री?

TAFE
TAFE

TAFE ट्रैक्टर्स

TAFE लिमिटेड ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में 1.27% की वृद्धि की, कंपनी ने रिटेल में 25.71% ज्यादा ट्रैक्टर बेचे, फरवरी 2024 में 8,307 यूनिट्स बेचीं, जबकि फरवरी 2023 में यह आंकड़ा 6,608 यूनिट का था ।

INTERNATIONAL ट्रैक्टर्स

2024 में, INTERNATIONAL ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने भारत में 9,841 ट्रैक्टर बेचे, जो फरवरी 2023 में बेची गई 8,619यूनिट से 14.18% अधिक है, कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में भी 0.35% की वृद्धि की।

ESCORT ट्रैक्टर्स

फरवरी 2024 में ESCORT ट्रैक्टर की 7,449 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2023 में बेची गई 7,344 यूनिट्स से ज्यादा है। इसका मतलब है कि फरवरी 2024 में बिक्री में 1.43% की बढ़ोतरी हुई, बिक्री में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.92% की कमी आई है |

JOHN DEERE ट्रैक्टर्स

JOHN DEERE
JOHN DEERE

फरवरी 2024 में JOHN DEERE ट्रैक्टर कंपनी ने 5,906 यूनिट्स बेचीं, जो फरवरी 2023 में बेची गई 5,958 यूनिट्स से थोड़ी कम है, इसका मतलब है कि पिछले साल की तुलना में ट्रैक्टर की बिक्री में 0.87% की कमी आई है, इसके अलावा फरवरी 2024 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.92% की गिरावट आई |

EICHER ट्रैक्टर्स

EICHER
EICHER

फरवरी 2024 में EICHER ट्रैक्टर कंपनी ने 5,366 यूनिट बेचीं, जो फरवरी 2023 में बेची गई 3,932 यूनिट्स से 36.47% अधिक है, इसके अलावा कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी 1.30% बढ़ गयी है ।

NEW HOLLAND ट्रैक्टर्स

NEW HOLLAND ट्रैक्टर ने फरवरी 2024 में 3,016 यूनिट और फरवरी 2023 में 2,656 यूनिट की बिक्री दर्ज की, यह डेटा फरवरी 2024 में 13.55% की बढ़ोतरी दिखा रहा है, इसके अलावा कंपनी ने इस महीने में 0.09% की बाजार हिस्सेदारी भी हासिल की।

इसे भी पढ़ें- देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 ट्रैक्टर, जो है हर किसान की पसंद ! क्या आपके पास भी इनमे से कोई ट्रैक्टर है?

KUBOTA ट्रैक्टर्स

KUBOTA ट्रैक्टर ने फरवरी 2024 में पिछले साल फरवरी की तुलना में कम ट्रैक्टर बेचे, इस फरवरी में उन्होंने 1,735 यूनिट्स बेचीं जो पिछले साल फरवरी में बेची गई 1,966 यूनिट्स से कम है। बिक्री में इस कमी का मतलब है कि उनकी बाजार हिस्सेदारी पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम हुई है |

फरवरी 2024 में कंपनियों के अलावा दूसरी ब्रांड की बिक्री में 10.30% की कमी आई है फरवरी 2024 में ट्रैक्टर की बिक्री की संख्या 2,577 यूनिट रही जबकि फरवरी 2023 में यह 2,873 यूनिट्स थी, इस महीने में बाजार हिस्सेदारी में भी 0.81% की कमी आई।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here