ट्रैक्टर
ट्रैक्टर

MAHINDRA 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर MAHINDRA द्वारा निर्मित है, किसान हमेशा अपने खेतों को बेहतर क्षमता या बेहतर उत्पादन के लिए MAHINDRA 575 DI XP PLUS जैसे मॉडल की उचित मूल्य पर मांग करता है। MAHINDRA 575 DI XP PLUS महिंद्रा एंड महिंद्रा की कंपनी का ट्रेक्टर है, यह ट्रैक्टर अच्छे प्रदर्शन के लिए ख़ास फीचर्स के साथ आता है, इस ट्रेक्टर में क्या है खासियत और क्यों है ये किसानो का सच्चा साथी आइये जानते है |

MAHINDRA 575 DI XP PLUS में शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स हैं, महिंद्रा कंपनी का यह ट्रैक्टर काम करने के लिए नए जमाने की तकनीक के साथ आता है, यह खेत में बाकी ट्रैक्टरों से अच्छा प्रदर्शन प्रदान करता है और इसका माइलेज भी शानदार है। इसके अलावा भारतीय कृषि क्षेत्र में इस ट्रेक्टर की एक अलग ही पहचान है। यह भारत में सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर मॉडलों में से एक है, तो चलिए जानते है महिंद्रा 575 DI XP प्लस की स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, इंजन, पीटीओ पावर, फीचर्स के बारे में |

इसे भी पढ़ें- TATA MOTORS की सबसे ज्यादा बिकने वाली NEXON SUV के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर 1.20 लाख रूपये की छूट ! अभी लाभ उठा लो वरना बहुत पछताएंगे

इंजन और ट्रांसमिशन

MAHINDRA 575 महिंद्रा ब्रांड के लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है, MAHINDRA 575 DI XP PLUS प्लस 47 HP का ट्रैक्टर है, इसमें 2979cc का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है जिसमे 2000 इंजन रेटेड आरपीएम है जो की किसानो के लिए अच्छा है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर मॉडल में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ एक मजबूत गियरबॉक्स दिया गया है | इस ट्रेक्टर की PTO पावर 42 HP की है और इसमें दिया गया शक्तिशाली इंजन ट्रैक्टर को सबसे कठिन खेत के कामों को आसानी से करने में मदद करता है।

फीचर्स

MAHINDRA 575 DI XP PLUS
MAHINDRA 575 DI XP PLUS

ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा दिए गए आधुनिक फीचर्स के कारण भारतीय किसानों और खरीदारों से काफी सराहना मिली है, महिंद्रा 575 DI XP प्लस ट्रैक्टर में सिंगल क्लच है, डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग/मैन्युअल स्टीयरिंग का भी विकल्प दिया गया है जिससे ट्रैक्टर को नियंत्रित करना आसान हो जाता है, तेल में डूबे हुए मल्टी-डिस्क ब्रेक हैं जो किसानों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए अच्छी पकड़ और कम फिसलन प्रदान करते हैं |

इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किग्रा और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 65 लीटर की है और इसका माइलेज किफायती है और यह कम ईंधन की खपत करता है जो अतिरिक्त खर्च बचाता है, ये ट्रेक्टर 2 व्हील ड्राइव विकल्प के साथ आता है, इसमें 1960 mm का बड़ा व्हीलबेस है, इसमें टूल्स, हुक, टॉप लिंक, कैनोपी, ड्रॉबार हिच और बंपर जैसे एक्सेसरीज दी जाती हैं।

कीमत

MAHINDRA 575 DI XP की कीमत 6.90-7.27 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जो भारतीय किसानों के लिए बजट के हिसाब से ठीक है और इसकी ऑन-रोड कीमत बहुत सस्ती है और राज्य के अनुसार अलग-अलग है |

वारंटी

MAHINDRA 575 DI XP PLUS
MAHINDRA 575 DI XP PLUS

इस ट्रैक्टर के वारंटी की बात करें तो इसमें 6 साल की वारंटी दी गयी है जो किसान के भरोसे को मजबूत करता है। यह कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल, बोने की मशीन जैसी मशीनो के लिए बनाई गयी है, MAHINDRA 575 DI XP PLUS गेहूं, चावल, गन्ना जैसी फसलों में काम करने में महारथ रखता है, ट्रैक्टर तो बहुत हैं लेकिन जबरदस्त फीचर्स वाले 575 XP प्लस की भारतीय बाजार में ज्यादा डिमांड होती है, इसकी कीमत हर तरह के किसान के लिए किफायती और भरोसेमंद है।

इसे भी पढ़ें- TATA MOTORS की कारें खरीदने पर मिलेगा 50 हज़ार तक का डिस्काउंट ! नजदीकी शोरूम जाकर लें जानकारी

MAHINDRA 575 DI XP PLUS सबसे अच्छे ट्रैक्टर के रूप में किफायती मूल्य पर आता है और किसान के बजट में छूट प्रदान करता है, जो खेती के सभी कार्यों को आसानी से करता है और अच्छा प्रदर्शन करता है, बेहतर डिजाइन, फीचर्स, महिंद्रा 575 DI XP प्लस की ऑन-रोड कीमत बहुत सस्ती और जेब के अनुकूल है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here