Tata, Hyundai और Citroen की हैचबैक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो जरा रुकिए। हम आपके लिए 3 धांसू अपकमिंग हैचबैक कार की जानकारी लेकर आएं है, जिन्हें जल्द ही Tata से लेकर Citroen जैसी कंपनियां लॉन्च करने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में पूरी जानकारी।
Tata, Hyundai और Citroen जैसी कंपनियां आने वाले महीनों में नई हैचबैक कारें लॉन्च करने वाली हैं जिसमे ज्यादातर अपडेटेड मॉडल है । हालांकि नई Tata Altroz Racer के लॉन्च की पुष्टि हो चुकी है। Hyundai i20 और Citroen C3 ऑटोमैटिक के अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है। फिर भी हम आपके लिए इन नई कारों से जुड़ी अभी तक की सभी जरूरी जानकारी लेकर सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें – Tata Motors की कारों पर मची है लूट, मिल रहा 1.25 लाख तक डिस्काउंट ! जानें डिटेल्स
Tata Altroz Racer

Tata Motors ने कई मोटर शो में अपनी Altroz Racer के कॉन्सेप्ट को दिखाया था, हाल ही में फरवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी इसे पेश किया गया था। इस गाड़ी को एक प्रीमियम हैचबैक के तौर पर पेश किया गया है,जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। Altroz Racer को अगले महीने लॉन्च किया जाना तय है। यह Altroz लाइनअप में सबसे ऊपर होगी और सीधे Hyundai i20 N-line को टक्कर देगी। रेगुलर Altroz से अलग दिखाने के लिए इसके बाहरी और अंदरूनी हिस्सों में खास बदलाव किए गए हैं और इसके बाहर सफ़ेद पट्टियां खींची हुई है जो इसे स्पोर्टी अंदाज़ दे रहा है।
Hyundai i20 N-Line Facelift

Hyundai ने यूरोप में बिकने वाली i20 N-Line के लुक को अंदर और बाहर से अपडेट कर दिया है। इसमें नए डिजाइन के 17 इंच के अलॉय व्हील, नई रेडिएटर ग्रिल और भी कई स्पोर्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं। साथ ही इसमें चार नए रंगों के विकल्प भी मिलते हैं । Hyundai भारत में अपने N-Line मॉडल को बढ़ाना चाहती है, इसको देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपडेटेड i20 N-Line को लॉन्च कर सकती है।
इसे भी पढ़ें – SUV बाजार में Maruti Suzuki की हिस्सेदारी बढ़ने की तैयारी ! बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने का लक्ष्य
Citroen C3 Turbo AT

Citroen आने वाले महीनों में अपनी कॉम्पैक्ट हैचबैक C3 के लिए एक नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प लाने वाली है। ये वही 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है जो कि कंपनी की C3 Aircross SUV में पहले से ही मिलता है। इस नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को सिर्फ 1.2 लीटर वाले 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही दिया जाएगा। इसकी कीमत मौजूदा मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल से करीब 1.20 लाख रुपये ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें कुछ नए फीचर्स और सेफ्टी टेक्नॉलजी भी शामिल कर सकती हैं।
आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्हील।









































