Compact SUV’s Waiting Period :- भारतीय बाजार में Maruti Hyundai Kia Toyota जैसे वाहन निर्माताओं की ओर से बेहतरीन फीचर्स के साथ कॉम्पैक्ट SUVs को ऑफर किया जाता है। अगर आप अपने लिए इस सेगमेंट की किसी कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो रिपोर्ट्स के मुताबिक October 2024 में गाड़ी को घर लाने के लिए कितना इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्या में Mid Size और Compact SUV सेगमेंट के वाहनों की बिक्री होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti, Hyundai, Kia, वॉक्सवैगन, Skoda, Toyota जैसी कंपनियों की कॉम्पैक्ट एसयूवी पर October 2024 में कितना Waiting Period है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। तो चलिए जानते है।
Compact SUV’s Waiting Period :- Maruti Grand Vitara

Maruti की ओर से इस सेगमेंट में Grand Vitara को ऑफर किया जाता है। कंपनी इसे पेट्रोल, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस SUV को अगर अक्टूबर 2024 में खरीदा जाता है तो बेंगलुरु, हैदराबाद, पणे, अहमदाबाद, ठाणे, सूरत, कोयंबटूर में बिना वेटिंग इसे खरीदा जा सकता है। वहीं दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, चेन्नई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, गाजियाबाद, चंडीगढ़, इंदौर जैसे शहरों में इसे घर लाने में एक हफ्ते से एक महीने के बीच का समय लग सकता है।
इसे भी पढ़ें – Top 5 Unsafe cars : Maruti से लेकर Honda तक की ये पांच कारें नहीं हैं सुरक्षित, Crash Test में मिल चुकी है बेहद खराब रेटिंग
Compact SUV’s Waiting Period :- Toyota Urban Cruiser Hyryder

Maruti Grand Vitara की तरह ही Toyota भी Urban Cruiser Hyryder को ऑफर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी पर October 2024 में सबसे ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, चंडीगढ़, कोयंबटूर, पटना, फरीदाबाद, नोएडा में इस पर पांच से छह महीने तक की वेटिंग चल रही है।
Compact SUV’s Waiting Period :- Hyundai Creta

Hyundai की ओर से Creta को भी इसी सेगमेंट में लाया जाता है। Compact SUV सेगमेंट में इस गाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, जयपुर, गुरुग्राम, सूरत, कोयंबटूर जैसे शहरों में इसे बिना वेटिंग घर लाया जा सकता है।
Compact SUV’s Waiting Period :- Kia Seltos

Kia की ओर से भी Seltos को Compact SUV सेगमेंट में लाया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को अगर फेस्टिव सीजन के दौरान घर लाना चाहते हैं तो मुंबई, हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम, कोलकाता, ठाणे, पटना, इंदौर में बिना वेटिंग खरीदा जा सकता है।
Compact SUV’s Waiting Period :- Honda Elevate

Honda की ओर से इकलौती SUV के तौर पर Elevate की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस महीने इस SUV पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, गाजियाबाद, पटना, फरीदाबाद और इंदौर में आसानी से बिना वेटिंग घर लाया जा सकता है।
Compact SUV’s Waiting Period :- Skoda Kushaq

Skoda की ओर से Kushaq को बेहतरीन सेफ्टी और फीचर्स के साथ लाया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी पर दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, पटना, मुंबई में सबसे कम इंतजार करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें – Toyota Hyryder Festival Limited Edition लांच, फ्री में मिल रहे 13 एक्सेसरीज ! कीमत 11 लाख
Compact SUV’s Waiting Period :- Volkswagen Taigun

Skoda की तरह ही Volkswagen भी Taigun को Compact SUV सेगमेंट में ऑफर करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इस महीने इस गाड़ी को खरीदना है तो बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, सूरत, ठाणे, चंडीगढ़, फरीदाबाद, नोएडा में बिना वेटिंग घर लाया जा सकता है।
शोरूम और वेरिएंट पर अलग वेटिंग
अगर आप इस सेगमेंट की किसी भी गाड़ी को इस महीने में खरीदने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले नजदीकी शोरूम पर जाकर अपनी पंसद की गाड़ी के वेटिंग पीरियड की जानकारी ली जा सकती है। कई बार शहर, शोरूम और वेरिएंट पर अलग-अलग वेटिंग पीरियड होता है।
आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्हील









































