अगर आप रॉयल एनफील्ड की बाइक का फील लेना चाहते हैं वो भी सस्ते दामों पर तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल रॉयल एनफील्ड ने अपनी BS6 क्लासिक 350 बाइक को सिंगल चैनल एबीएस यानि की एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ हाल ही में लॉन्च किया है.  इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.57 लाख रुपये रुपए रखी गयी है जोकि BS6 क्लासिक 350  के ड्यूल चैनल एबीएस की तुलना में 8,000 रुपए कम है. ड्यूल चैनल वाले क्लासिक 350 को कंपनी ने जनवरी में 1.67 लाख रुपए के प्राइस टैग के साथ उतारा था.

BS6 क्लासिक 350 का पावरफुल इंजन
बाइक में कंपनी ने 346cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जोकि 19.3PS का पावर और 28Nm टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, इंजन के रिफाइनमेंट, ड्राइवेबिलिटी और ठंड में स्टार्ट करने की कैपिबिलिटी को एनहांस  करता है. बाइक के पर्फोर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए पावर और टॉर्क डिलीवरी को ट्यून और ऑप्टिमाइज किया गया है.

नए कलर ऑप्शन
रॉयल एनफील्ड 350 को नए कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है. इसमें ऐश, चेस्टनट रेड, रेडडिच रेड तीन नए कलर ऑप्शन मिल जाते हैं.  इसके साथ ही बाजार में पहले से मौजूद प्योर ब्लैक और मर्करी सिल्वर शेड में भी ये बाइक मिल जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here