महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पिकअप धारकों को शानदार तोहफा देते हुए बोलेरो पिकअप रेंज पर गारंटी योजना ऑफर की है। इसके तहत कस्टमर बढ़िया बाईबैक वैल्यू और मेनटेनेंस गारंटी का फायदा उठा पाएंगे। चार साल के बाद भी ग्राहक को कम से कम 4लाख रुपये का बाई बैक वैल्यू मिलेगा।
 इसके साथ ही इस पर 2 साल का फ्री मेनटेनेंस, 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी व  दो घंटे के अंदर सर्विस की सहूलियत मिलेगी। किसी कंपनी द्वारा भारत में इस तरह का पिकअप पर दिया गया ये पहला ऐसा ऑफर है। इसके तहत अब ग्राहकों को अपनी गाड़ी पर हमेशा बढ़िया रीसेल वैल्यू तो मिलेगी ही साथ ही वो बिना किसी टेंशन के उसकी सर्विस भी करवा सकते हैं। पहले कंपनी अपनी गाड़ी पर महज एक साल की वारंटी ऑफर कर रही थी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के चीफ सेल्स और मार्केटिंग वीजय राम नकरा ने बताया कि,”हम 15 सालों से इस सेगमेंट में हम लीडर हैं और ग्राहक हमारे लिए भगवान के समान हैं और हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ देने की कोशिश की। इस नई गारंटी योजना के तहत हम ग्राहकों के लिए एक और लाभप्रद टूल लेकर आए हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इसका लाभ हमारे ग्राहक उठाएंगे। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here