Vitara Brezza CNG
Vitara Brezza CNG

Vitara Brezza Customer Review :- आज मैं आपके साथ Maruti Suzuki Vitara Brezza के ओनरशिप एक्सपीरियंस को साझा करूँगा। बात करेंगे गाड़ी के ओनर से और जानने की कोशिश करेंगे की क्यों उन्होंने खरीदी यही गाड़ी और क्या वाकई अब वो संतुष्ट हैं अपनी गाडी से ?

Vitara Brezza Customer Review

Brezza Ownership Experience

यह Vitara Brezza का ZXI Varient है जो पेट्रोल मॉडल है और यह गाड़ी मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। इस गाड़ी के ओनर ने इस गाड़ी से सबसे लंबी दूरी Dehradun तक तय की है और उन्हें यह गाड़ी एक अच्छी हाईवे गाड़ी लगती है क्योंकी इस गाड़ी के मैन्युअल ट्रांसमीशन में बिल्कुल भी किसी तरह की कमी नहीं है और किसी तरह से आपको इस गाड़ी में पावर या परफॉरमेंस की कमी नहीं लगती है क्यूंकि इस गाड़ी में अब आता है 1.5L पेट्रोल इंजन।

Brezza
Brezza

Vitara Brezza Customer Review :-

Brezza के ओनर को इस गाड़ी की engine optimization बहुत अच्छी लगती है, क्योंकी इस गाड़ी का इंजन रिस्पांस अच्छा है। इनको इस गाड़ी से 13 Km/L की माइलेज city में मिलती है और ये माइलेज थोड़ी और बेहतर हो सकती है अभी ये थोड़ी कम माइलेज दे रही है क्योंकी गाड़ी अभी नई है। 1.5L K15B petrol engine जो आपको 105 HP की पॉवर और 138 NM का टॉर्क, 5 स्पीड Manual Transmission और 4 Speed Converter के साथ मिलता है। Maruti Suzuki की गाडियां इसलिए सब लेते है क्योंकी यह गाड़ी सब के जेब पे हल्की पड़ती हैं और बाद में बेचते टाइम इनके दाम ज़्यदा टूटते भी नहीं।

Comfort :-

Vitara Brezza Customer Review
Vitara Brezza Customer Review

आपको पीछे की सीट्स बिल्कुल भी घुटन या बंद-बंद सी नही लगेगी, इस गाड़ी की खिड़कियां काफी बड़ी हैं जिस कारण सफोकेशन नहीं महशूस होती है। कॉर्नर की सीट्स बिल्कुल फ्लैट हैं तो, बिल्कुल भी दिक्कत नही लगेगी आपको पीछे लोगों को बैठने में यहाँ। इसका Ac बहुत अच्छा है मगर Rear AC Vents की कमी खलती है।

Brezza Interiors
Brezza Interiros :-

Maruti Suzuki Vitara Brezza पे अभी और भी अच्छा काम कर सकते है। Brezza के  इंटीरियर और एक्सटीरियर पे और भी काम कर सकते है क्योंकि इंटीरियर में यह गाड़ी अपनी प्रतिबंधी गाडियों से पिछड़ जाती है। यह गाड़ी जैसे 6 साल पहले आई थी आज भी वैसी ही है जिस कारण गाड़ी अब थोड़ी आउटडेटिड लुक्स वाली लगने लगी है लेकिन फ़िलहाल के लिए इसका फेसलिफ्ट आपको लुभा तो सकता है पर मारुती को इसका नेक्स्ट जनरेशन लांच करने की सोचना शुरू क्र देना चाहिए।

इस गाड़ी की ओनर ओवरआल इस गाड़ी से काफी संतुष्ट हैं और उन्हें इस गाड़ी से अभी के लिए कोई खास दिकत या शिकायत नहीं है और यही कारन है की लोग अक्सर मारुती की गाड़ियां ही भारत में लेना पसंद करते हैं क्यूंकि इन गाड़ियों में जल्दी कोई कमी नहीं आती है और सालों साल ये गाड़ियां बिना दिक्कत के चलती रेहती हैं।

Vitara Brezza Features :-

Airbags ✔
Child Seat Anchor Points ✔
Seat Belt Warning ✔
Middle rear three-point seatbelt ✔
Anti-lock Braking System (ABS) ✔
Electronic Brake-Force Distribution (EBD) ✔
Central Locking ✔
Engine Immobilizer ✔
Child Safety Lock ✔
Comfort & Convenience
Air Conditioner ✔
Front AC ✔
Heater ✔
Cabin-Boot Access ✔
12V Power Socket ✔
Steering Adjustment ✔
Parking Sensors ✔
Headlight off and lgnition Key Off Reminder ✔

 

इसे भी पढ़ें :- Hyundai Staria

इसे भी पढ़ें :- Kia EV6

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here