टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग कॉम्पैक्ट कार के बारे में कई सारी जानकारियां साझा की थीं। लेकिन अब आपको एक बड़ी जानकारी देते चलें कि कंपनी अपनी इस गाड़ी की बुकिंग 15 अक्तूबर से लेना शुरू करने जा रही है। हैरियर टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित कारों में से एक है जिसका इंतजार बहुत से लोगों को है। इस गाड़ी की बुकिंग के लिए लोगों से कंपनी 30 हजार रुपये लेगी। एक वेबसाइट को दी गई एक्सक्लूसिव जानकारी में टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसीडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग एस बर्मन ने यह जानकारी दी।

इसके बारे में और अधिक बात करते हुए मिस्टर बर्मन ने कहा कि हम कीमत को लेकर अभी सलाह मशविरा कर रहे हैं लेकिन हमारा इरादा इस गाड़ी को जनवरी 2019 में लॉन्च करने के एक महीने के अंदर लोगों को इसकी डिलीवरी देना शुरू कर देना है। आपको बताते चलें कि टाटा मोटर्स अपनी इसी गाड़ी के जरिए 2019 का शानदार आगाज करने जा रही है। इसके सर्विस में कोई कमी न रह जाए इसके मद्देनजर कंपनी ने डीलरशिप के मेकैनिक को अभी से ट्रेनिंग मुहैया करवानी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here