MAHINDRA SCORPIO
MAHINDRA SCORPIO

MPV और SUV सेगमेंट के वाहनों की मांग बाजार में बहुत रहती है, रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2024 के दौरान किस कंपनी की किस 7- सीटर SUV और MPV को ग्राहकों ने सबसे ज्‍यादा पसंद किया, तो वो कौन सी गाड़ियां है आइए जानते हैं।

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है, जिसके पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा 7 सीटर SUV और MPV को पसंद किया जाता है, हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की 7 सीटर SUV और MPV सबसे ज्यादा बेचीं गई

MARUTI SUZUKI ERTIGA

MARUTI SUZUKI ERTIGA
MARUTI SUZUKI ERTIGA

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता MARUTI SUZUKI की तरफ से MPV सेगमेंट में ERTIGA को ऑफर किया जाता है, कंपनी की इस MPV को बड़ी संख्‍या में लोग पसंद करते हैं, इसलिए इसकी बिक्री भी सेगमेंट में सबसे ज्यादा होती है, रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2024 में इस MPV की देशभर में सबसे ज्‍यादा मांग रही, जानकारी के मुताबिक पिछले महीने में इसकी सबसे ज्‍यादा 15519 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल फरवरी महीने में इसकी 6472 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत की शुरूआत 8.69 लाख रुपये से होती है।

इसे भी पढ़ें- TATA MOTORS की कारें खरीदने पर मिलेगा 50 हज़ार तक का डिस्काउंट ! नजदीकी शोरूम जाकर लें जानकारी

MAHINDRA SCORPIO

MAHINDRA SCORPIO
MAHINDRA SCORPIO

MAHINDRA की तरफ से SCORPIO दूसरे पायदान पर रही, सात सीटों वाली इस SUV की फरवरी महीने में कुल 15051 यूनिट्स की बिक्री हुई है, वहीं फरवरी 2023 के दौरान इसकी कुल 6950 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी, महिंद्रा की ओर से SCORPIO को CLASSIC और N- सीरीज में कई वेरिएंट के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस SUV के CLASSIC वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 13.58 लाख रुपये और SCORPIO-N सीरीज के वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 13.60 लाख रुपये से हो जाती है।

MAHINDRA BOLERO

MAHINDRA BOLERO
MAHINDRA BOLERO

MAHINDRA की ओर से सात सीटों के विकल्‍प के साथ BOLERO को भी ऑफर किया जाता है, बीते महीने में इस SUV को बिक्री के मामले में तीसरा नंबर मिला है। फरवरी 2024 के दौरान बोलेरो की 10113 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल फरवरी महीने में 9782 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बोलेरो को भी CLASSIC और NEO के तौर पर लाया जाता है। BOLERO CLASSIC की कीमत 9.89 लाख रुपये और NEO की कीमत 9.89 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

TOYOTA INNOVA

INNOVA CRYSTA,
INNOVA CRYSTA, MPV
TOYOTA की ओर से INNOVA को सात सीटों के विकल्‍प के साथ प्रीमियम MPV के तौर पर ऑफर किया जाता है, INNOVA की फरवरी 2024 के दौरान कुल 8481 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल फरवरी 2023 में कंपनी ने कुल 4169 यूनिट्स की बिक्री की थी। INNOVA CRYSTA की कीमत 19.19 लाख रुपये और INNOVA HYCROSS की कीमत 18.92 लाख रुपये से शुरू होती है।

XUV 700

MAHINDRA की ओर से सात सीटों के साथ XUV 700 को भी पेश किया जाता है, कंपनी की इस सात सीटों वाली SUV को भी ग्राहक काफी पसंद करते हैं, XUV 700 की फरवरी 2024 के दौरान देशभर में कुल 6546 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि साल 2023 के दौरान फरवरी महीने में इस SUV की 4505 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी की ओर से XUV 700 की एक्‍स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

इसे भी पढ़ें- देश में सबसे ज्यादा बिकती है ये 5 कारें, कीमत 7 लाख से कम ! आँख बंद करके खरीद रहे है ग्राहक

टॉप-5 के बाद नंबर छह पर KIA की CARENS रही और इसकी फरवरी महीने में 4832 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद MARUTI की XL6 की 4093 यूनिट्स, नंबर आठ पर टोयोटा FORTUNER रही, जिसकी 3395 यूनिट्स की बिक्री हुई। नौंवे पायदान पर TATA SAFARI रही जिसकी 2648 और आखिरी नंबर पर RENO की TRIBER रही, जिसकी 2205 यूनिट्स की बिक्री हुई।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here