इंतजार हुआ खत्म इस दिन लांच होगी Mahindra XUV 3XO SUV
इंतजार हुआ खत्म इस दिन लांच होगी Mahindra XUV 3XO SUV

Mahindra की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नई एसयूवी XUV 3XO को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर नई SUV की पहली झलक को दिखाया गया है। 30 सेकेंड के नए वीडियो में क्‍या जानकारी मिली हैं और Mahindra की इस नई XUV 3XO एसयूवी में क्‍या खूबियां दी जा सकती है। आइए जानते हैं।

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक 30 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO की पहली झलक को दिखाया गया है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दे सकती है। हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत में Skoda Superb लग्जरी सेडान की हुई वापसी, लेटेस्ट फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ ! कीमत 54 लाख रूपये

झलक

 

mahindra XUV 3X0
mahindra XUV 3X0

Mahindra की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर नई एसयूवी की पहली झलक को दिखाया है। कंपनी ने 30 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें कई खूबियों की जानकारी भी मिल रही है।

फीचर्स

Mahindra की ओर से XUV 3XO के 30 सेकेंड के वीडियो को जारी किया गया है। जिसमें कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन LED DRLs, LED हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही इसके रियर में XUV 3XO नाम को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

सेगमेंट

mahindra XUV 3X0
mahindra XUV 3X0

Mahindra कंपनी की ओर से अभी इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन XUV 3XO को मौजूदा कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 की जगह लाया जा सकता है। जिससे यह नई एसयूूवी बाजार में Maruti Suzuki, Tata, Toyota, Kia, Hyundai जैसी कंपनियों की कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को तगड़ी चुनौती देगी।

इसे भी पढ़ें- लॉन्च होते ही Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार पर टूटे ग्राहक, महज 27 मिनट में मिल गई 50000 से ज्यादा बुकिंग ! जानिए इसकी खासियत

कब होगी लांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra की नई एसयूवी को 29 अप्रैल तक भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले कंपनी की ओर से इसकी बुकिंग को भी शुरू किया जा सकता है।

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here