भारत में Skoda Superb लग्जरी सेडान की हुई वापसी,
भारत में Skoda Superb लग्जरी सेडान की हुई वापसी,

Skoda India ने अपनी लग्जरी सेडान Superb को लेटेस्ट फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ भारत में फिर से लॅान्च किया है। अपडेटेड Skoda Superb को 54 लाख रूपये एक्स-शोरूम की कीमत पर पेश किया गया है।

Skoda Superb को CBU रुट के जरिए भारत में ला जाएगा। वहीं घरेलू बाजार में इस सेडान की केवल 100 यूनिट ही बेची जाएगी। इस कार की डिलीवरी इस महीने के अंत में शुरू होगी। बता दें कि Superb को पिछले साल BS6 फेज-2 उत्सर्जन मानदंडों के चलते कंपनी ने बंद कर दिया था। अब Superb ने दोबारा भारतीय बाजार में एंट्री की है।

डिजाइन

skoda superb design pattern
skoda superb design pattern

डिज़ाइन की बात है तो नई Superb अपने पहले माॅडल की तरह ही दिखती है। इसमें आपको Skoda ग्रिल के साथ फूल LED हेडलाइट्स देखने को मिलती है। बंपर पर LED फॉग लाइटें लगाई गई हैं। Skoda Superb में 18 इंच के प्रोपस एयरो अलॉय व्हील दिए गए हैं। LED टेललाइट्स, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स की सुविधा दी गई है। कार के फ्रंट फेंडर पर Laurin & Klement की बैजिंग दी गई है।

इसे भी पढ़ें- लॉन्च होते ही Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार पर टूटे ग्राहक, महज 27 मिनट में मिल गई 50000 से ज्यादा बुकिंग ! जानिए इसकी खासियत

वेरिएंट और कलर

Skoda Superb को आप तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें नए रोसो ब्रुनेलो, वॉटर वर्ल्ड ग्रीन और मैजिक ब्लैक कलर शामिल है। नई स्कोडा सुपर्ब को केवल एक वेरिएंट में पेश किया गया है।

फीचर्स

skoda superb features
skoda superb features

Sokda की नई Superb के फीचर की बात करें तो इसमें नया 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 9.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और तीन ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा मिलती है।इसके फ्रंट सीटों को आप इलेक्ट्रॉनिक रूप से 12 अलग-अलग तरीकों से एडजेस्ट कर सकते हैं। वहीं ड्राइविंग सीट पर मसाज और मेमोरी फ़ंक्शन की सुविधा मिलती है। कार में पैडल शिफ्टर्स के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं।

इंजन

नई Skoda Superb सेडान में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह भारत की मौजूदा उत्सर्जन मानदंडों के अनुकूल है। यह इंजन 187 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

सेफ्टी फीचर्स

Superb भारत में मौजूद सुरक्षित कारों में से एक है। नई सुपर्ब ने भी यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग्स हासिल की है। इसमें आपको नौ एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।इसके अलावा कार में एक्टिव चेसिस कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इमरजेंसी ब्रेकिंग असिस्ट के साथ पार्क असिस्ट जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलते है। नई Superb अपने पिछले माॅडल से महंगी है।

skoda superb dimension
skoda superb dimension

इसे भी पढ़ें- Toyota Urban Cruiser Taisor हुई लांच, कीमत 7.73 लाख रुपये ! कंपनी की सबसे अफोर्डेबल SUV

मुकाबला

Skoda Superb एक लक्ज़री सेगमेंट की सेडान कार है और इसका मुकाबला सेगमेंट में आने वाली BMW 3 Series GL, Audi A4, Toyota Camry और C-Clas Mercedes जैसी गाड़ियों से होगा |

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here