Maruti Suzuki Swift 09 मई को होगी लांच ! लोगों का लम्बा इन्तजार हुआ खत्म
Maruti Suzuki Swift 09 मई को होगी लांच ! लोगों का लम्बा इन्तजार हुआ खत्म

Mahindra और Maruti आने वाले महीनों में अपनी पॉपुलर बजट सेगमेंट की दो कारों का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। इनमें Mahindra XUV300 और Maruti Suzuki Swift शामिल हैं।

अगर आप आने वाले महीनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। भारतीय ग्राहकों के बीच बजट सेगमेंट की कारें सबसे अधिक बिकती हैं। इनमें Maruti Swift, Tata Punch, XUV300 और Kia Sonet जैसी कार शामिल हैं। अधिकतर कंपनियां समय बीतने के साथ-साथ अपनी पॉपुलर कारों का फैसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करते रहती हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में Maruti और Mahindra अपनी पॉपुलर बजट सेगमेंट की दो कारों का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। इनमें XUV 300 और Maruti Swift शामिल हैं। आइए जानते हैं अपकमिंग फेसलिफ्टेड कारों के बारे में।

इसे भी पढ़ें- Kia Carens 2024 अब नए अवतार में, अब लोगों को और आएगी पसंद !

Maruti Suzuki Swift Facelift
Maruti Suzuki Swift Facelift

भारत में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करने वाली कंपनी Maruti Suzuki अपनी बेस्ट सेलिंग कार Swift का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने जा रही है। बीते साल 2023 में Maruti Swift भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कर रही थी। अब अपडेटेड Swift के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि फेसलिफ्टेड Maruti Swift में एक नया 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो की 82 bhp की शक्ति और 112 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।

इसे भी पढ़ें- Hyundai Exter 1500 KM Drive Review & Mileage Test,शोरूम जाने से पहले जरूर पढ़ें |

Mahindra XUV 300

Mahindra XUV 300
Mahindra XUV 300

Mahindra XUV300 कंपनी की एकमात्र सब–कॉम्पैक्ट SUV है। अब कंपनी आने वाले महीनों में Mahindra XUV 300 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। अपडेटेड XUV 300 के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अपकमिंग SUV के केबिन में एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जाएगा। इसके अलावा XUV 300 फेसलिफ्ट में पैनारोमिक सनरूफ भी ऑफर कर सकती है |

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here