5 upcoming cars in 2024
5 upcoming cars in 2024

साल 2024 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। इस साल कई कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। महिंद्रा, हुंडई, टाटा और किया जैसी कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट व बड़े फेसलिफ्ट के साथ बाजार में हलचल मचाने को तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं उन पांच महत्वपूर्ण गाड़ियों के बारे में जिनका इंतजार सभी कर रहे हैं।

1. 2024 HYUNDAI CRETA

Hyundai Motors साल 2024 में अपनी New Creta को भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी| New Hyundai Creta अब रोड टेस्ट के दौरान कैमो फ्लैग में लिपटी हुई लोगों को नजर आने लगी है, इसकी तस्वीरें भी अब देखने को मिल रही हैं। नए अवतार में आने जा रही क्रेटा में एक्सटीरियर व इंटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें अब ड्यूल सेट-अप वाली टच स्क्रीन व पूरी तरह से ब्लैक इंटीरियर देखने को मिलेगा | इस गाड़ी में सबसे बदलाव के रूप में अब ADAS के लगभग सभी फीचर्स भी कंपनी लेकर आ रही है। माना जा रहा है इसके बाजार में आते ही सेल्टॉस, एलीवेट, कुशाक व टाइगुन जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर मिलेगी। मौजूदा क्रेटा अभी सबसे ज्यादा लोकप्रिय मिड साइज एसयूवी बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: SCNG खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बात 

2. MAHINDRA 5 DOOR THAR

2024 के शुरूआत में ही महिंद्रा फाइव डोर थार लांच होने की उम्मीद है, इसमें आपको पांच दरवाजो के साथ-साथ और भी बहुत सारे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे जैसे की एक बड़ा सा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया ग्रिल, नए एलाय व्हील और भी बहुत कुछ | नई पांच दरवाजे वाली थार में आपको बड़ा व्हीलबेस मिलेगा जिससे पिछली सीट पर और ज्यादा जगह बैठने के लिए मिलेगी। इसके बूट में भी अच्छा स्पेस होगा। इस थार का अंदाज पुरानी जैसा ही होगा और इसे दो इंजन विकल्प 2.2 लीटर डीजल व 2.0 लीटर एम स्टालियन पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा।

3. TATA HARRIER EV

 टाटा मोटर्स अपनी हैरियर ईवी को भारतीय बाज़ार में थोड़ी देर से उतारेगी | ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी ने इसके कांसेप्ट को दिखाया था। ये गाड़ी व्हाइट व ब्रोंज के साथ नए रंगों में भी मिलेगी | टाटा के जनरेशन 2 ईवी के आर्किटेक्चर पे बनी इस हैरियर ईवी को 2 मोटर के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जायेगा | अगर इसके रेंज की बात करे तो लगभग 500 किमी होगी, लेकिन कंपनी ने अभी तक कुछ नहीं बताया है |

इसे भी पढ़ें-Toyota Innova Hycross देगी 21 KMPL का माइलेज, कीमत 20 लाख!

4. किआ ईवी 9

 

KIA  अपनी EV9 को 2024 के बीच में भारतीय बाजार में लांच करेगी | ऑटो एक्सपो 2023 में किया ने अपने ईवी 9 को दिखाया था, ईवी 9 का डिज़ाइन बॉक्सी है और उसमे बोल्ड स्टाइल होने की सम्भावना है | किआ ईवी 9 में आपको 6 या 7 सीट का विकल्प मिलेगा और साथ ही आप इसकी रियर सीट को  चारो तरफ घुमा भी सकते है | अगर देखा जाये तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पे तो किआ ईवी 9 को तो ये दो पॉवरट्रेन के विकल्प में मिलेगी -पहला 76.1 kWH का बैटरी पैक स्टैण्डर्ड वारंटी के साथ मिलेगा और दूसरा- 99.8 kWH बैटरी पैक लम्बी दूरी तय करने के लिए | किआ के मुताबिक,  ईवी 9 एक लम्बी दूरी का वेरिएंट है जो 800V चार्जिंग सिस्टम के साथ WLTP साइकिल पर 540 किमी से ज्यादा रेंज देगी |

5. TATA CURVV

टाटा अपनी SUV कर्व को 2024 के बीच में लांच करेगी | टाटा ने अपने इस वाहन को 2022 कांसेप्ट में दिखाया था | टाटा कर्व के डिज़ाइन में आपको कूप जैसी ढलान देखने को मिलेगी, एक बड़ा सा पैनारोमिक ग्लास और स्पोइलर के जैसे इंटीग्रेटेड रूफ रेल भी मिलेगी | इस टाटा कर्व में आपको तिकोने आकर का LED हेडलैंप और हॉरिजॉन्टल लाइट बार के साथ देखने को मिलेगी | टाटा कर्व अपने आक्रामक फ्लश डोर हैंडल्स के साथ देखने को मिलेगी, आगे की सीट में आपको वेंटिलेशन की सुविधा मिलेगी और साथ ही साथ आपको एक बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी देखने को मिलेगा और इस टाटा कर्व में आपको 1.5 लीटर का इंजन विकल्प मिलेगा डायरेक्ट फ्यूल इंजेक्टेड के रूप में |

इसे भी देखें

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here