Electric Car
Electric Car

Electric Car का चलन भारत में तेजी के साथ बढ़ रहा है। बात चाहे बजट इलेक्ट्रिक कारों की हो या फिर प्रीमियम हर सेगमेंट में घमासान मचा हुआ है। इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं उन पांच इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जो भारत में बिकती हैं व उनकी रेंज सबसे ज्यादा है। सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कारों में अब एक नया नाम जुड़ गया है. अगर इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से जानना है तो ये आलेख अंत तक जरूर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: ये हैं सबसे ज्यादा रेंज देने वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

BMW i4 eDrive40 Sport

Electric Car
BMW i4 eDrive40 Sport 10

BMW i4 eDrive40 Sport देश की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार बन गई है। हाल ही में कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में पेश किया है। इस कार की शुरुआती कीमत 69 लाख 90 हजार रुपये एक्सशोरूम(इंट्रोडक्टरी) रखी गई है। इसमें क्या खास मिलता है आइए जानते हैं.

ड्राइविंग रेंज,बैटरी और पॉवर

कंपनी का दावा है कि BMW i4 eDrive40 Sport फुल चार्ज पर 590 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। ये कार 340 एचपी की शक्ति प्रदान करती है और महज 5.7 सेकंड में ये 100 किमीप्रघं की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 110 मिलीमीटर पतली लिथियम ऑयन बैट्री लगी है जिसकी क्षमता 80.7 केडब्‍ल्यूएच की है।

चार्जिंग

BMW i4 eDrive40 Sport 10 से 80 फीसदी तक 31 मिनट में चार्ज हो जाती है। 5 kW DC Charger की मदद से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से इसमें 164 किमी की रेंज जुड़ जाती है। 50 kW DC Charger से 83 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज होती है और 18 मिनट की चार्जिंग से इस चार्जर से इसमें 100 किमी की रेंज जुड़ जाती है। 11 केडब्‍ल्यू के एसी चार्जर से ये महज 8.25 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

Audi e-tron

Electric Car
Audi e-tron

ये एक चार दरवाजों वाली हाई-परफॉर्मेंस कूपे सेडान कार है जो भारत में जर्मन ब्रांड के इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप में शामिल हुई है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.79 करोड़ रुपये है। 93 kWh लिथियम ऑयन बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलता है। RS e-tron GT में 590 bhp का पावर और 830 Nm का टॉर्क मिलता है। ये कार महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है।

ड्राइविंग रेंज, बैटरी और पॉवर

ये इलेक्ट्रिक कार 500 किमी की रेंज देती है। Audi e-tron GT और RS e-tron GT में 93 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलते हैं। RS e-tron GT से 590 bhp का पावर और 830 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। ये कार महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं स्टैंडर्ड e-tron GT की बात करें तो इसमें 469 bhp का पावर और 630 Nm का टॉर्क मिलता है। e-tron GT 4.1 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है। यह इलेक्ट्रिक कूपे सेडान कार एक बार फुल चार्जिंग पर 388 किमी से 500 किमी के बीच ड्राइविंग रेंज देगी।

चार्जिंग

ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी 11 किलोवाट एसी पोर्टेबल चार्जर के साथ आते हैं जो ई-ट्रॉन जीटी कारों को पांच फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 9 घंटे 30 मिनट का समय लेते हैं। इसके साथ एक 22 kW का चार्जर भी मिलता है जो यह काम करने में 5 घंटे 15 मिनट का समय लेता है। वहीं, 270 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए सिर्फ 22.5 मिनट में बैटरी को पांच फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है

Mercedes-Benz EQC

Electric Car
Mercedes-Benz EQC

 

जर्मन कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार से भारत में ग्रीन मोबिलिटी की शुरुआत की थी. Mercedes-Benz EQC 4 व्हील ड्राइव एसयूवी है जिसे मर्सिडीज ने 4 मैटिक नाम दिया है. भारत में आप Mercedes-Benz EQC को 99.5 लाख रुपये(एक्स-शोरूम) चुकाकर खरीद सकते हैं.

ड्राइविंग रेंज, बैटरी और पॉवर

ercedes-Benz EQC सिंगल चार्ज पर 450 से 471 KM के बीच ड्राइविंग रेंज देती है. इस कार में 80 kWh लिथियम-आयन बैटरी लगी है और इसका मोटर 300 kWh का पावर व 765 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इलेक्ट्रिक कार 5.1 सेकेंड में के अंगर 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है. टॉप स्पीड की बात की जाए तो ये कार 180 किमी/घंटा की रफ्तार तक भाग सकती है।

चार्जिंग

Mercedes-Benz EQC की बैटरी पूरी तरह चार्ज होने में 21 घंटे का समय ले लेती है। इसे 15A डोमेस्टिक पावर सप्लाई के इस्तेमाल से चार्ज किया जा सकता है। अगर आपको इसे जल्दी चार्ज करना है तो आप 7.5kW चार्जर की मदद से इसे 10 घंटे में ही 100 प्रतिशत चार्ज कर सकते हैं। Mercedes-Benz EQC 110kW DC फास्ट चार्जर की मदद 1 घंटा 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी।

2022MG ZS EV

Electric Car
2022MG ZS EV

 

कार निर्माता कंपनी Morris Garages ने 2022 MG ZS EV को भारतीय बाजार में पेश कर इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में रौनक बढ़ाई है। हाल ही में लांच हुई 2022 MG ZS EV को कंपनी ने दो वेरियंट में पेश किया है। ये इलेक्ट्रिक कार जेडएस एक्साइट और एक्सक्लूसिव वेरियंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत क्रमशः 21.99 लाख व 25.88 लाख रुपये एक्सशोरूम है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या मिल जाता है?

ड्राइविंग रेंज, बैटरी और पॉवर

2022 MG ZS EV सिंगल चार्ज पर 461 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। कार में 50.3 केडब्‍ल्यूएच का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। 2022MG ZS EV में दमदार मोटर लगाया गया है जो कि 176 पीएस की बेहतरीन पावर आउटपुट प्रदान करता है। कार बहुत ही फुर्तीली है, महज 8.5 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर की रफतार पकड़ने में सक्षम है। इस इलेक्टि्रिक कार को आप 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार पर भगा सकते हैं।

चार्जिंग

सामान्‍य चार्जर से गाड़ी 18-19 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है जबकि फास्ट चार्जिंग से ये 40 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज होती है।

TATA Nexon EV MAX

Electric Car
TATA Nexon EV MAX

भारतीय कार निर्माता कंपनी TATA ने हाल ही में अपनी Nexon EV को मुख्य बदलावों के साथ पेश किया है। TATA Nexon EV MAX में बड़ा बैटरी पैक व नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी इसे 17.74 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर इसे बेच रही है. आइए जानते हैं कि नेक्सन ईवी मैक्स में अब क्या नया है?

ड्राइविंग रेंज, बैटरी और पॉवर

TATA Nexon EV MAX सिंगल चार्ज पर 437 किलोमीटर की रेंज देती है। 40.5 किलोवाट के बैटरी पैक व नए मोटर की मदद से नेक्सन ईवी मैक्स 143 पीएस की शक्ति व 250 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। महज 9 सेकंड में ही ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें तीन ड्राइव मोड ईको, सिटी और स्पोर्टस दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:- New Tata Nexon EV MAX की रेंज बढ़ी, कीमत 17.74 लाख से शुरू

चार्जिंग

इस इलेक्ट्रिक कार को आप नॉर्मल चार्जर से 15 से 16 घंटे के में फुल चार्ज कर सकेंगे। इस कार को चार्ज करने के लिए आपके पास दो विकल्प और हैं। आप 7.2 kW AC चार्जर की मदद से इसे सिर्फ 5-6 घंटे में ही इसे फुल चार्ज कर सकते हैं वहीं 50 kW फास्ट चार्जर इसे एक घंटे में ही पूरी तरह से चार्ज कर देगा।

अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाग्राम पर आएं। गाड़ियों का रिव्यू देखने के लिए अभी सब्सक्राइव करें हमारा चैनल पावर ऑन व्‍हील।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here